फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP came forward to help the workers trapped in lock down

लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की मदद के लिए आगे आई आईटीबीपी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
ITBP came forward to help the workers trapped in lock down
खाद्यान्न देते आईटीवीपी के अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़/धारचूला/डीडीहाट। लॉक डाउन के कारण पिथौरागढ़, धारचूला, झूलाघाट में लगभग 1500 से अधिक मजदूर फंसे हुए हैं। इनमें से एक हजार मजदूर धारचूला और बलुवाकोट में हैं। सभी स्थानों पर मजदूरों को स्कूल भवनों में रखा गया है। मजदूरों के लिए दोनों समय भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। धारचूला में फंसे नेपाली नागरिकों की मदद के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस भी आगे आई है। धारचूला में प्रशासन की ओर से सभी फंसे मजदूरों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। एनएचपीसी की ओर से भोजन कराया जा रहा है। अब आईटीबीपी भी सहायता के लिए आगे आ गई है।
विज्ञापन
सातवीं वाहिनी के सेनानी अनुप्रीत टी बोरकर के निर्देश पर धारचूला में फंसे नेपाली नागरिकों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने धारचूला पहुचकर फंसे लोगों को भोजन कराया। वहीं आईटीबीपी की मेडिकल टीम ने लोगों को साफ सफाई व सोशल डिस्टेंसिंग की जानकारी दी। सेनानी बोरकर ने बताया कि कोरोना से लड़ी जा रही जंग में आईटीबीपी हमेशा आम नागरिकों के साथ खड़ी रहेगी। उधर झूलाघाट में ढाई सौ से अधिक नेपाली नागरिक फंसे हैं। सभी को सुबह शाम भोजन कराया जा रहा है। पिथौरागढ़ शहर में बिहार, झारखंड, बहराइच आदि स्थानों के मजदूर फंसे हैं। एबीवीपी सहित तमाम संगठन मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था करा रहे हैं। प्रशासन की ओर से राशन भी बांटा जा रहा है। पिथौरागढ़ की विधायक चंद्रा पंत ने एंचोली, किरगांव, बिण,बांस,नाकोट,चंडाक आदि क्षेत्र में 450 परिवारों को राशन बांटा। इस अवसर पर गीता पंत,भूपेश पंत,कैलाश पंत, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे। फोटो- ............
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed