फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP And SSB in Pithauragarh

एसएसबी उपमहानिरीक्षक थपलियाल ने सीमा पर तैनात जवानों का बढ़ाया हौसला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
ITBP And SSB in Pithauragarh
पिथौरागढ़। एसएसबी, और आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक सीमांत के दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। एसएसबी के उप महानिरीक्षक अनुज थपलियाल ने भारत-नेपाल सीमा चौकियों का निरीक्षण कर जवानों का हौसला बढ़ाया। आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक गिरीश चंद्र उपाध्याय बुधवार को भारत-चीन सीमा पर अग्रिम चौकियों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

एसएसबी क्षेत्रीय उपमहानिरीक्षक अल्मोड़ा अनुज थपलियाल ने एसएसबी 55वीं वाहिनी एंचोली की सीमा चौकी जौलजीबी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीमा चौकियों में तैनात जवानों से बातचीत कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में रहकर जवान सीमा की रक्षा में जुटे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जवानों को सीमा क्षेत्र में होने वाली तस्करी रोकने और सीमा पर तत्परता के साथ कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान वाहिनी के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने कोरोना महामारी संक्रमण के बचाव के लिए सीमा क्षेत्र के सभी गांवों में वाहिनी की महिला जवानों ने सैनिटाइज कर मास्क बांटने के लिए चलाए गए अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बरेली गिरीश चंद्र उपाध्याय भी पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने 14वीं वाहिनी जाजरदेवल कैंप मुख्यालय में शहीद हरीश सिंह धामी पुष्प वाटिका में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। बल के अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे रोपे।
इस दौरान उप महानिरीक्षक ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे। इस दौरान 14वीं वाहिनी के कमांडेंट नरेंद्र कुमार ने कहा कि आईटीबीपी के जवान इस बरसात में पौधरोपण और जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम में बल के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक बुधवार को मिलम सहित चीन सीमा पर स्थित अन्य अग्रिम चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और जवानों का हाल-चाल जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed