{"_id":"6568c51ceeb0f8c3670f6dc1","slug":"issue-of-iphs-standard-put-before-mla-and-dm-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-7450-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आईपीएचएस मानक का मुद्दा विधायक और डीएम के सामने रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आईपीएचएस मानक का मुद्दा विधायक और डीएम के सामने रखा
Thu, 30 Nov 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीएम को ज्ञापन देते डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
पिथौरागढ़। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आईपीएचएस मानक का मुद्दा विधायक डीएम रीना जोशी और विधायक मयूख महर के सामने रखा। एसोसिएशन ने कहा कि आईपीएचएस मानक लागू होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद खोलिया के नेतृत्व में फार्मासिस्ट ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सक नहीं होने के कारण भी स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। डीएम ने फार्मासिस्ट के कार्यों की सराहना की। उन्होंने ईएनटी सर्जन के अवकाश पर होने के बाद फार्मासिस्ट गोपाल सिंह बिष्ट के युवक की नाक से जोंक निकालने की सराहना भी की।
इसके बाद एसोसिएशन ने विधायक मयूख महर से मुलाकात की और आईपीएचएस मानक लागू होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में आ रही परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आईपीएचएस मानक लागू होने के बाद फार्मासिस्ट के पद कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि यह मामला शासन स्तर का है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को शीतकालीन सत्र में विधानसभा में उठाएंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष शिरीक्ष पांडेय, संगठन मंत्री देवराज, कोषाध्यक्ष विनोद मखौलिया, संप्रेक्षक सलीम खान, संयुक्त मंत्री अनवर हुसैन मौजूद रहे।