{"_id":"338cc708324189f083155a1047fd61e9","slug":"irons-in-cobra-water-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग में पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला,बेड़ीनाग /पिथौरागढ़
Updated Sun, 14 Feb 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के लोगों को इस बार गर्मी के मौसम में पेयजल के गंभीर संकट का सामना
विज्ञापन
करना पड़ सकता है। बारिश कम होने से स्रोतों का पानी कम हो गया है। इस कारण
पेयजल सप्लाई लड़खड़ाने लगी है।
तहसील मुख्यालय की 15 हजार आबादी को अब सिर्फ गोरघटिया पंपिंग योजना का पानी मिल रहा है। गोरघटिया में भी पानी की मात्रा कम होने लगी है। बिजली कटौती के कारण भी पंपों का संचालन नियमित रूप से नहीं हो पाता। एक योजना झलतोला स्रोत से बनी है, लेकिन उसमें इस बार पानी न्यूनतम स्तर पर आ गया है।
नगर के जवाहर चौक, पुराना बाजार, जमुनानगर, जगदंबा कालोनी, डिग्री कालेज इलाके में पेयजल की गंभीर समस्या पैदा होने लगी है। जल संस्थान ने अभी से टैंकरों से पानी का वितरण शुरू कर दिया है। जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर गजेंद्र सिंह ने बताया कि गोरघटिया पंपिंग योजना से कम मात्रा में पानी आ रहा है। बिजली कटौती के कारण पंप नियमित नहीं चल पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ज्यादा संकट वाले इलाकों में टैंकरों से पानी वितरण किया जा रहा है। इस बीच नगर के लोग इस बात से आशंकित हैं कि गर्मी के सीजन में स्थिति कितनी खराब हो जाएगी।