फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Iron Lady Indira Gandhi

पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Iron Lady Indira Gandhi
इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती पर धारचूला में खाद्यान्न सामग्री बांटते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता। स? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/धारचूला । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने देशहित में उनके कार्यों को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पिथौरागढ़ में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर और पूर्व विधायक मयूख महर ने की। कहा कि इंदिरा ने देश को शक्तिशाली बनाया। इस दौरान युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, प्रदीप पाल, दीपक लुंठी, नारायण कोहली, हिमांशु ओझा, हीरा बिष्ट, शुभम बिष्ट, खीमराज जोशी, जावेद खान, रोहन सौन, निर्मल सौन, रमेश वर्मा, रजत विश्वकर्मा आदि रहे। धारचूला में युकां कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की धूमधाम के साथ मनाई। इस मौके पर 17 जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया। युकां कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने परमाणु परीक्षण और 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर गरीबी हटाओ का नारा दिया था। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सेलाल, युकां के विस अध्यक्ष संदीप वर्मा, अंशुल खैर, भूपेंद्र रावत, सिद्धार्थ धामी ,लक्ष्मी गुंज्याल, सूरज, करन, प्रकाश, सचिन आदि थे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। कांग्रेस कार्यालय चंपावत में जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के शासन को राष्ट्रीय विकास के लिए समर्पित कालखंड बताया। इस दौरान पूर्व पीसीसी सदस्य भगीरथ भट्ट, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सभासद रोहित बिष्ट, हरगोविंद सिंह बोहरा, उमेश खर्कवाल, हरीश चौधरी, प्रकाश सिंह रावत, तरुण वर्मा, नीरज पांडेय, प्रमोद सिंह राणा आदि रहे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में गरीब महिलाओं को कंबल बांटे। इनमें सभासद रोहित बिष्ट, तरुण वर्मा, नीरज पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटी, लोहाघाट, बाराकोट में युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व हुए कार्यक्रम में इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। युवा कांग्रेस पाटी के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, बाराकोट अध्यक्ष नीरज कालाकोटी, लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष शुभम ढेक, नगर अध्यक्ष सोनम बोहरा के नेतृत्व में रोहित ढेक, प्रांजल वर्मा, जीवन बिष्ट, पारस महरा, देवेश, साहिल खान आदि कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी, सभासद अमित भट्ट, कामरान अंसारी, गोपाल बिष्ट, गजेंद्र पाल, भैरव जोशी, खालिद अंजुम, रईस अहमद, सूरज बोहरा, सतीश पांडे, जमीर हुसैन, नीरज मिश्रा आदि ने इंदिरा गांधी को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed