{"_id":"5b2543474f1c1bf67a8b58ba","slug":"ipl-will-be-on-the-lines-of-tyre-premier-league-cricket-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल की तर्ज पर होगी सोर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल की तर्ज पर होगी सोर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़।
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट ट्रायल के दौरान खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ में एक जुलाई से आईपीएल की तर्ज पर सोर प्रीमियर लीग का आयोजन होगा। खिलाड़ियों की बोली न्यूनतम 1500, जबकि अधिकतम 10 हजार होगी। विजेता टीम को एक लाख और उप विजेता को 50 हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष तपन रावत ने बताया कि सोर प्रीमियर लीग पहली जुलाई से आठ जुलाई तक देव सिंह मैदान में होगा। इसमें आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक टीम में 16 सदस्य होंगे। इसमें प्लेइंग 11 में एक खिलाड़ी अंडर 19 को शामिल करना अनिवार्य होगा। टीम मालिक चाहे तो कुमाऊं क्षेत्र से दो खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल कर सकता है। 16 सदस्यीय टीम नीलामी पद्धति से बनाई जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों की न्यूनतम बोली 1500 और अधिकतम 10 हजार होगी। प्रतियोगिता लीग और नॉक आउट के आधार पर खेली जाएगी। विजेता टीम को एक लाख, उप विजेता टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सिरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समैन, उदीयमान खिलाड़ी को व्यक्तिगत पुरस्कार 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
सोर प्रीमियर लीग के लिए हुए ट्रायल
पिथौरागढ़। सोर प्रीमियर लीग के लिए शनिवार को ट्रायल हुआ। सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन के लिए 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने ट्रायल देने पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए डीसीए को आयोजन की सफलता में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। यहां पर क्रिकेट संघ अध्यक्ष तपन रावत, नीरज सौन, अमित सामंत, भास्कर भट्ट, भुवन जोशी, चंदन मेहता, कृष्णा पिपलिया, धर्मेंद्र खोलिया, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।