फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   IPL will be on the lines of Tyre Premier League cricket competition

आईपीएल की तर्ज पर होगी सोर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 16 Jun 2018 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़। Updated Sat, 16 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
   IPL will be on the lines of Tyre Premier League cricket competition
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट ट्रायल के दौरान खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ में एक जुलाई से आईपीएल की तर्ज पर सोर प्रीमियर लीग का आयोजन होगा। खिलाड़ियों की बोली न्यूनतम 1500, जबकि अधिकतम 10 हजार होगी। विजेता टीम को एक लाख और उप विजेता को 50 हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।  
विज्ञापन


जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष तपन रावत ने बताया कि सोर प्रीमियर लीग पहली जुलाई से आठ जुलाई तक देव सिंह मैदान में होगा। इसमें आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक टीम में 16 सदस्य होंगे। इसमें प्लेइंग 11 में एक खिलाड़ी अंडर 19 को शामिल करना अनिवार्य होगा। टीम मालिक चाहे तो कुमाऊं क्षेत्र से दो खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल कर सकता है। 16 सदस्यीय टीम नीलामी पद्धति से बनाई जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों की न्यूनतम बोली 1500 और अधिकतम 10 हजार होगी। प्रतियोगिता लीग और नॉक आउट के आधार पर खेली जाएगी। विजेता टीम को एक लाख, उप विजेता टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा  मैन ऑफ द सिरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समैन, उदीयमान खिलाड़ी को व्यक्तिगत पुरस्कार 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।  
विज्ञापन



सोर प्रीमियर लीग के लिए हुए ट्रायल
पिथौरागढ़। सोर प्रीमियर लीग के लिए शनिवार को ट्रायल हुआ। सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन के लिए 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने ट्रायल देने पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए डीसीए को आयोजन की सफलता में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। यहां पर क्रिकेट संघ अध्यक्ष तपन रावत, नीरज सौन, अमित सामंत, भास्कर भट्ट, भुवन जोशी, चंदन मेहता, कृष्णा पिपलिया, धर्मेंद्र खोलिया, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed