{"_id":"668c27711ff263bb1803d7ce","slug":"internet-service-of-bsnl-and-private-communication-company-remained-disrupted-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-115261-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में बाधित रही बीएसएनएल और निजी संचार कंपनी की इंटरनेट सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में बाधित रही बीएसएनएल और निजी संचार कंपनी की इंटरनेट सेवा
Mon, 08 Jul 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बीएसएनएल और निजी संचार कंपनियों की इंटरनेट सेवा बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंटरनेट नहीं चलने के कारण सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा।
सोमवार सुबह 11 बजे बीएसएनएल की संचार सेवा ठप हो गई। तीन घंटे बाद दोपहर दो बजे संचार सेवा बहाल हो पाई। आधा घंटे से भी कम समय तक इंटरनेट चलने के बाद सेवा फिर ठप हो गई। बीएसएनएल के साथ ही निजी संचार कंपनियों की इंटरनेट सेवा बाधित रही। बीएसएनएल उपभोक्ताओं के मोबाइल से सिग्नल गायब होने के कारण लोग सगे संबंधियों से बात नहीं कर पाए। साइबर कैफे में ग्रामीण क्षेत्रों से ऑनलाइन कार्य कराने और फार्म भरने आए लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बीएसएनएल के एसडीओ मो. खालिद का कहना है कि हल्द्वानी में फाइबर और ओएफसी लाइन में खराबी आने के कारण पूरे कुमाऊं में बीएसएनएल की सेवाएं बाधित रहीं। उन्होंने बताया कि लाइन को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। संवाद