फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inter won by Frontier rock climbing VII Corps

इंटर फ्रंटियर रॉक क्लाइंबिंग सातवीं वाहिनी ने जीती

Wed, 22 Jun 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 22 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Inter won by Frontier rock climbing VII Corps
रॉक क्लाइबिंग प्रतियोगिता में विजेता सातवीं वाहिनी की टीम - फोटो : अमर उजाला

आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में आयोजित इंटर फ्रंटियर रॉक क्लाइंबिंग (शिलारोहण) प्रतियोगिता सातवीं वाहिनी ने जीत ली है। प्रतियोगिता के तहत डीडीहाट तहसील के भागीचौरा की पहाड़ियों में जवानों ने क्लाइंबिंग की। 

विज्ञापन

दो दिवसीय रॉक क्लाइंबिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर के मुख्य अतिथि सेनानी महेंद्र प्रताप ने कहा कि रॉक क्लाइंबिंग खेल के लिए हाथों की पकड़ मजबूत और एकाग्रता अत्यंत आवश्यक है। सेनानी ने अपनी ही वाहिनी की जीत पर खिलाड़ियों को बधाईयां दी। मुकाबले में सातवीं वाहिनी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बेस्ट क्लाइंबर का पुरस्कार सातवीं वाहिनी के दिनेश सिंह को दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे स्थान में 14वीं वाहिनी और तीसरे स्थान में 34वीं वाहिनी रही। प्रतियोगिता का सफल संचालन सहायक सेनानी कुलदीप सिंह और सूबेदार मेजर शंकर सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में बरेली फ्रंटियर के अंतर्गत आने वाली बरेली, लोहाघाट, जाजरदेवल, हल्दूचौड़, मिर्थी की बटालियनों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर सेनानी ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। इस मौके पर वाहिनी के अधिकारी और जवान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed