फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inter-college science teachers Msmoli

मस्मोली इंटर कॉलेज में विज्ञान शिक्षक नहीं

Wed, 27 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Wed, 27 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Inter-college science teachers Msmoli
शिक्षकविहीन जीआईसी मस्मोली - फोटो : अमर उजाला

थल के राजकीय इंटर कॉलेज मस्मोली में इंटर की कक्षाएं बिना विज्ञान शिक्षक के चल रही हैं। वर्ष 2015 में विद्यालय को 6 गेस्ट टीचर मिले, लेकिन एक भी विज्ञान का शिक्षक नहीं था। 11वीं में अध्ययनरत 10 विद्यार्थी  शिक्षक न होने से खासे परेशान हैं। हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कई विद्यार्थियों ने 11वीं की कक्षा में प्रवेश नहीं लिया है। नजदीक के गांवों के विद्यार्थी अन्य विद्यालयों में जाने को मजबूर हैं। सिर्फ गरीब परिवारों के बच्चे ही यहां इंटर विज्ञान विषय में प्रवेश ले रहे हैं, जबकि 12वीं में पढ़ने वाले 9 छात्र शिक्षकों के इंतजार में हैं।

विज्ञापन


विद्यालय में भौतिक, रसायन, गृह विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और इतिहास विषयों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। हैरानी की बात है कि विद्यालय में प्रधानाचार्य का भी पद रिक्त है। इसके साथ एक मुख्य लिपिक का पद और तीन पद चतुर्थ श्रेणी के रिक्त हैं। विभाग ने इन्हें भरने के लिए अब तक कोई भी प्रयास नहीं किए हैं। अभिभावकों ने अधिकारियों के सामने यह मामला रखा है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया का कहना है कि शिक्षकों के रिक्त पदों की समस्या सभी विद्यालयों में है।
विज्ञापन


बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़
अभिभावक संघ के अध्यक्ष नेत्र बल्लभ जोशी का कहना है कि व्यवस्था में सुधार न होने से बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग को इसकी जानकारी दी गई थी, मगर अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई। यहां बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed