फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inspection By DM Pithauragarh

डीएम ने सेरी कुंडार में रात्रि चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Inspection By DM Pithauragarh
ग्राम पंचायत नंगथर में फरियादी ममता देवी के आवास का निरीक्षण करते डीएम पिथौरागढ़ डॉ.आशीष चौहान। ? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सेरी कुंडार प्राथमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। कई ग्रामीणों की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। रात्रि चौपाल में ग्राम पंचायत नगंथर की ममता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास नहीं मिलने की शिकायत डीएम से की जिसके बाद डीएम ने ममता देवी के आवास का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रात्रि चौपाल में ग्राम पंचायत नाघर कुंडार की फरियादी सुनीता भट्ट ने पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र नहीं बनने और विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। डीएम चौहान ने समस्या का समाधान करने के साथ ही सुनीता भट्ट को रेडक्रॉस की ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दियारी तोक के ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की पेयजल निगम के अधिकारियों ने जलजीवन मिशन में पाइप लाइन बिछाने के बाद पाइप लाइन उखाड़ दी है। डीएम ने इसकी जांच करने के निर्देश दिए कि आखिर विभाग ने ऐसा क्यों किया। छात्र-छात्राओं की मांग पर डीएम ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को कुंडार में खेल मैदान बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संचार सेवा की बदहाली की समस्या उठाई। डीएम ने कहा कि जल्द एयरटेल कंपनी से क्षेत्र में दूरसंचार लाइन बिछवायी जाएगी। ग्रामीणों ने कुंडार में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। डीएम ने कहा कि डेढ़ लाख रुपये लागत की एक बड़ी स्ट्रीट लाइट अपनी ओर से लगाने और पांच स्ट्रीट लाइटें ग्राम पंचायत की ओर से लगाने की बात कही। डीएम ने सीवीओ को रोस्टर तैयार कर समय-समय पर पशु चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में एसडीएम सुंदर सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, खंड विकास अधिकारी बिण बालम सिंह, ग्राम प्रधान कुंडार मोहनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed