फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Indo-Nepal officials meeting off limits

Pithoragarh News: संयुक्त प्रयासों से लगाएंगे अनधिकृत रास्तों पर रोक

Mon, 17 Apr 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Apr 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal officials meeting
off limits
पिथौरागढ़/जौलजीबी। भारत और नेपाल सीमा क्षेत्र के अनधिकृत रास्तों पर संयुक्त प्रयास से आवागमन पर रोक लगाएंगे। इसके लिए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां ऐसे रास्तों का पता लगाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगी।दोनों देशों के अधिकारियों ने भविष्य में भी आपसी समन्वय के साथ काम करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


एसएसबी 55वीं वाहिनी सीमा चौकी में एसएसबी के उप महानिरीक्षक एस सुब्रमन्यिम की अध्यक्षता में भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच मासिक समन्वय बैठक हुई। इस दौरान भारत और नेपाल सीमा पर पिछले साल हुए पथराव पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि यदि इस तरह की घटना होती हैं तो लोगों को समझाकर शांत किया जाए। सीमा क्षेत्रों में निर्माण कार्य के दौरान विस्फोट का समय निर्धारित करने की बात की।
विज्ञापन


उप महानिरीक्षक सुब्रमन्यिम ने कहा कि सीमा क्षेत्र की नदियों में रॉफ्टिंग आपसी सहयोग से जरूरी है। तब जाकर साहसिक खेल को बढ़ावा मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यदि भारत की तरफ से रॉफ्टिंग होती है तो एसएसबी और सीडीओ नेपाल को भी इसकी सूचना दी जाए। इसके अलावा सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध कारोबार की रोकथाम के संबंध चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सीमा पुलों पर आवाजाही करने वालों की अधिक से अधिक जांच कराने की भी बात कही गई। बैठक में भारत से एसएसबी 55वीं वाहिनी के कमांडेंट अजय पांडेय, उप कमांडेंट संजीव कुमार, सहायक कमांडेंट क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी अल्मोड़ा एएन सालुंखे, सहायक कमांडेंट अल्का, निरीक्षक गणेश सिंह, एसएसबी 11वीं वाहिनी के निरीक्षक राकेश कुमार, जौलजीबी पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार, वन दरोगा कैलाश सिंह, करण सिंह धामी, स्पेशल ब्रांच मुख्य आरक्षी हेमंत पंत, नेपाल के सशस्त्र प्रहरी उपनिरीक्षक (एसपी) 44 गण एपीएफ दार्चुला डंबरर बिस्टा, सशस्त्र प्रहरी नायब उपनिरीक्षक (डीएसपी) जौलजीबी बीर सिंह धामी, सशस्त्र प्रहरी बल एपीएफ के निरीक्षक लाली धन बहादुर नाथ, सशस्त्र प्रहरी चौकी लाली के उपनिरीक्षक दीपक राज बादु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed