फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Indira Amma Restaurant Food Taste Flavors

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान के पास इंदिरा अम्मा भोजनालय फिर शुरू

Sat, 29 Apr 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 29 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Indira Amma Restaurant Food Taste Flavors
पिथौरागढ़। पहाड़ी खाने से जी भर गया अगर तो इडली सांभर खाइये। क्योंकि जिला मुख्यालय का इंदिरा अम्मा भोजनालय अब नए रंगरूप में नजर आएगा। यहां पहाड़ी खाने के साथ ही साउथ इंडियन और मुंबई की पाव भाजी का भी स्वाद मिलेगा। यहां हर वर्ग के व्यक्ति को ध्यान में रखकर मैन्यू तैयार किया गया है। भोजनालय में रोजाना पहाड़ी के साथ ही अलग-अलग जायका मिलेगा।
विज्ञापन


गरीबों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने वाले देव सिंह मैदान के निकट बने इंदिरा अम्मा भोजनालय में अब कई तरह के स्वाद परोसे जाएंगे। यह खाना सस्ता और हाइजेनिक भी होगा। यहां मिक्स दाल, चावल, चटनी, अचार और सलाद 25 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा साउथ इंडियन खाने में इडली, ढोकला, मैंदू वडा, दही वडा, मुंबई की पाव भाजी के अलावा अन्य प्रकार के खाने अलग-अलग दिन खाने को मिलेगी। खास बात यहां पर यहां चिकन बिरयानी का स्वाद भी मिलेगा जो बाजार से कम दरों पर उपलब्ध होगा। संचालिका काजल ने इंदिरा अम्मा भोजनालय को फिर शुरू कर सस्ते पहाड़ी खाने के साथ ही साउथ इंडियन और मुंबई के खाने का स्वाद जोड़ दिया है। लोग अपनी जेब के हिसाब से खाने का स्वाद भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से बंद था भोजनालय
पिथौरागढ़। वर्ष 2015 में कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुआ इंदिरा अम्मा भोजनालय नगर में लंबे समय से बंद था। पूर्व संचालक ने घाटा होने के कारण इसे बंद कर दिया था। 24 अप्रैल को जिला प्रभारी मंत्री स्व. चंदन राम दास ने इंदिरा अम्मा भोजनालय का शुभारंभ किया था। उन्होंने संचालिका काजल के प्रयास की भी सराहना की थी। संचालिका पेशे से फिटनेस ट्रेनर और नृतका हैं। उन्होंने बंद पड़े भोजनालय को फिर शुरू करने के लिए प्रशासन से संपर्क किया जिस पर उन्हें इंदिरा अम्मा भोजनालय चलाने की अनुमति दी गई। भोजनालय में लोग सुबह नौ बजे से शाम आठ बजे तक खाने आ सकते हैं। संवाद


इंदिरा अम्मा भोजनालय में लोगों को घर का जैसा खाना मिलेगा जो लोग साउथ इंडिया, महाराष्ट्र के खाने का स्वाद लेना चाहते हैं वह भी भोजनालय में आ सकते हैं। खाना शुद्ध, हाइजनिक और स्वादिष्ट परोसना पहली प्राथमिकता है। -काजल, इंदिरा अम्मा भोजनालय संचालिका।
खाना दर
पहाड़ी 25 रुपये थाली
वडा पाव 40 रुपये पीस
इडली स्पेशल 60 रुपये प्लेट
अंडाकरी 80 रुपये प्लेट
चिकन बिरयानी 100 रुपये प्लेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed