फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Indian students rally in Didihat removed

डीडीहाट में विद्यार्थियों ने निकाली स्वदेशी रैली

Thu, 27 Oct 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Thu, 27 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Indian students rally in Didihat removed
डीडीहाट में स्वदेशी अपनाओ रैली निकालते विवेकानंद स्कूल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डीडीहाट के विद्यार्थियों ने नगर में स्वदेशी अपनाओ रैली निकालकर लोगों को चीन निर्मित सामान के प्रति आगाह किया।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य नवीन चंद्र शर्मा के नेतृत्व में निकली रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को इस दीपावली स्वदेशी सामान का उपयोग करने की अपील की। कहा कि चीन के बने दीयों के स्थान पर हाथ से बने दीयों का उपयोग करें, इससे देश के गरीबों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


रैली के बाद स्कूल में हुई गोष्ठी में प्रधानाचार्य शर्मा ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से न केवल राष्ट्र बल्कि देश के नागरिक भी मजबूत होंगे। उन्होंने अपील की कि ये दीपावली शहीदों और देश के लिए जान देने वाले राष्ट्रभक्तों को समर्पित करनी चाहिए। गोष्ठी में आचार्य निर्मल पाठक, मनोज पाठक ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर न करें पटाखों का प्रयोग 
पिथौरागढ़। बॉक्सर हरी सिंह थापा राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी में ईको फ्रेंडली दीपावली विषय पर आयोजित गोष्ठी में अपील की गई कि दीपावली पर पटाखों का प्रयोग न करें। पटाखों से कभी-कभी बड़ी घटनाएं हो जाती हैं और पर्यावरण को होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं हो पाती। यह भी कहा गया कि यदि पटाखा जलाना बहुत जरूरी हो तो ऐसे पटाखे जलाएं, जिनसे कम से कम नुकसान हो। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कहा कि ध्वनि और वायु प्रदूषण से वनस्पति, जीव जंतु, मानव को नुकसान पहुंचता है। पटाखे से निकलने वाला धुआं मरीजों के लिए घातक है। वरिष्ठ शिक्षक भूपेंद्र सिंह डसीला ने भी पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इस दौरान शिक्षक राजकुमार मौरा, चंद्रकुमार थापा, गिरीश नगरकोटी, चंद्रा पंत, गोदावरी कार्की, पंकज महर आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed