फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Corona positive Indian returned from Nepal border

Coronavirus: कोरोना पॉजिटिव निकले भारतीय व्यापारी को नेपाल सीमा से लौटाया

Tue, 02 Aug 2022 06:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 06:33 PM IST
सार

पिछले 10 दिनों में नेपाल स्वास्थ्य विभाग भारत से नेपाल जाने वाले 185 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट कर चुका है जिसमें सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Corona positive Indian returned from Nepal border
नेपाल झूला पुल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भारत से नेपाल जा रहे लोग नेपाल में हो रहे रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। इसी क्रम में व्यापार के लिए नेपाल के बैतड़ी जा रहा एक भारतीय व्यापारी रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसे नेपाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीमा से वापस लौटा दिया।

विज्ञापन


पिछले 10 दिनों में नेपाल स्वास्थ्य विभाग भारत से नेपाल जाने वाले 185 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट कर चुका है जिसमें सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सोमवार को भारत से नेपाल के बैतड़ी जा रहे एक व्यापारी की जांच की गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला जिसे वापस भारत भेज दिया गया। इससे पहले रविवार को भी दो नेपाली नागरिक कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

वहीं भारतीय स्वास्थ्य विभाग पिछले 10 दिनों से अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर लोगों की जांच नहीं कर रहा था। हालांकि सोमवार को स्टाफ नर्स रितिका नाथ और वर्षा चंदन ने दोपहर तक भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने वालों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि नेपाल की ओर से भारतीय व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने की कोई जानकारी नहीं दी गई। अगर जानकारी दी गई तो व्यापारी को क्वारंटीन कर दिया जाता। व्यापारी का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर कोरोना जांच कराने के लिए टीम तैनात करने के निर्देश नहीं मिले हैं। स्थानीय स्तर पर दिक्कत को देखते हुए जांच की गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed