फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India will remember the sacrifice of martyrs

Pithoragarh News: शहीदों का बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान

Fri, 26 Jul 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
India will remember the sacrifice of martyrs
पिथौरागढ़ में रैली निकालते वि​भिन्न संगठनों के लोग। संवाद
पिथौरागढ़। कारगिल विजय दिवस पर पिथौरागढ़ जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पूरा वातावरण भारत माता की जै, वीर बलिदानी अमर रहे, शहीदों का बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

अमर बलिदानी वीर सैनिकों को पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति, जाग उठा पहाड़, युवा शक्ति ने नमन किया। बृहस्पतिवार की देर शाम और शुक्रवार को दिन में सभी संगठनों ने रैली निकाली। इस अवसर पर आयोजित सभा में जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर सपूतों को यह देश हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन

एनसीसी 80 बटालियन ने पिथौरागढ़ 25 वें कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस तड़ागी के निर्देशन में बटालियन स्तर पर अधिकारियों, कर्मचारियों तथा कैडेट ने कारगिल शहीदों को याद किया और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को कभी न भुलाने की शपथ ली। इससे पूर्व सैन्य क्षेत्र वार मेमोरियल पर हुए कार्यक्रम में 80 बटालियन के अधिकारियों, कैडेट ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी, एनसीसी अधिकारी देवेंद्र प्रसाद भट्ट, बीआर कोहली आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कारगिल युद्ध में हुए शहीद जवानों के परिवारों के लिए टकाना स्थित चंद तिराहे पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर भगवान सिंह, पूर्व सैनिक जनकल्याण समिति के दान सिंह वल्दिया, जिला अध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री रोहित ओझा, जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा हरीश रावत, नगर अध्यक्ष दिनेश कापड़ी आदि उपस्थित रहे।
................
शहीद केवलानंद को श्रद्धांजलि दी
नाचनी। कारगिल दिवस पर क्वीटी के माजकोट बमनगांव में अमर शहीद केवलानंद द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेश द्विवेदी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर जगत बृथ्वाल, महेंद्र सिंह, दुर्गा राम, कैलाश चंद्र द्विवेदी, लक्ष्मी दत्त आदि मौजूद रहे।
................
डीडीहाट में वीरांगनाओं को किया सम्मानित
डीडीहाट। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ डीडीहाट के रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल भूपेंद्र सिंह धामी ने कहा कि भारत की रक्षा के लिए खड़े सैनिकों की वजह से ही भारत पर दुश्मन देश नजरें नहीं डाल पाते हैं। एसएसबी के उप सेनानी संजय कुमार ने भी कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विक्रम भाटिया ने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष शेर सिंह चुफाल, नंदन सिंह चुफाल, गोविंद कन्याल सहित तमाम पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

बेड़ीनाग। कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीद स्मारक बेड़ीनाग में पूर्व सैनिक संगठन ने शहीदों को याद किया। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष एलएस डांगी ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाते हुए युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां महेश राठौर, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, होशियार मियांन, विक्रम धानिक, जीवन पाठक, इंद्र सिंह धानिक, दीपक कठायत, बीएस डसीला, हनुमान रावत सहित आदि मौजूद रहे ।राजकीय महाविद्यालय बेड़ीनाग में प्राचार्य डीपी भट्ट ने कारगिल युद्ध के दौरान शहीद वीर अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके त्याग एवं बलिदान पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed