फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India will cooperate fully in Nepal elections

नेपाल चुनावों में पूरा सहयोग करेगा भारत

Fri, 23 Jun 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 23 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
India will cooperate fully in Nepal elections
नेपाल के गल्फे नामक स्थान पर आयोजित बैठक में मौजूद दोनों देशों के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

भारतीय अधिकारियों ने नेपाल के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि निकाय और पंचायत चुनाव के दौरान पूरी मदद की जाएगी। चुनाव के दौरान 72 घंटे के लिए दोनों देशों को जोड़ने वाले झूलापुल आवागमन के लिए बंद रहेंगे। दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर होने वाली तस्करी, मानव तस्करी, असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए संयुक्त रूप से अभियान जारी रखने का फैसला लिया। नेपाल के सुदूर पश्चिमांचल के दार्चुला जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर गल्फे नामक स्थान पर शुक्रवार को हुई बैठक में पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी सी रविशंकर कई अधिकारियों के साथ पहुंचे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंधों को लगातार मजबूती मिल रही है। दोनों देश सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मामले में हमेशा साझा प्रयास करते आए हैं। भविष्य में भी इस तरह की समझदारी बनी रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से झूलापुलों से होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, वन्य जीवों की तस्करी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का फैसला लिया गया। भारत और नेपाल के तस्कर झूलापु लों और महाकाली के अवैध रास्तों का इस्तेमाल करते रहते हैं। सघन चौकसी से ही इन पर रोक लगेगी।
विज्ञापन


बैठक में दार्चुला (नेपाल) के जिलाधिकारी बासु प्रसाद कोइराला, बैतड़ी के जिलाधिकारी तुलसीराम पोडेल, धारचूला के पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल आचार्य, थाना प्रभारी ध्यान सिंह, एसएसबी, आईटीबीपी, कस्टम के अधिकारी, नेपाल पुलिस के अधिकारी, कस्टम के अधिकारी समेत जिला स्तर के अन्य अधिकारी मौजूद थे। भारत और नेपाल के बीच हर तीसरे महीने इस तरह की बैठकें होती रहती हैं। इस बार की बैठक में मुख्य एजेंडा नेपाल में होने वाले चुनाव ही रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed