{"_id":"5eec959b8ebc3e42e9176a6b","slug":"india-issued-high-alert-on-china-and-nepal-border133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने चीन और नेपाल सीमा पर जारी किया हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ने चीन और नेपाल सीमा पर जारी किया हाई अलर्ट
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर चप्पे चप्पे पर चौकसी करते सुरक्षा बल। संजू पंत डीहीहाट
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नेपाल द्वारा भारतीय क्षेत्र को अपना बताकर उसे नेपाली नक्शे में शामिल करने के बाद भारत ने नेपाल और चीन सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। बार्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी सीमा पर होने वाली हर गतिविधि की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
भारत के तमाम विरोध के बावजूद नेपाल ने कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अपने नक्शे में शामिल किया है। नेपाल के राष्ट्रपति द्वारा नेपाल के विवादित नक्शे में हस्ताक्षर के बाद भारत ने नेपाल के साथ ही चीन सीमा पर कड़ी चौकसी कर दी है। नेपाल सीमा की सुरक्षा का जिम्मा एसएसबी के पास है। जहां चप्पे-चप्पे पर एसएसबी ने अपने जवानों की बढ़ोतरी की है। अंतराष्ट्रीय झूला पुलों की निगरानी के साथ ही महाकाली नदी के किनारे भी गश्त बढ़ा दी गई है। उधर, चीन की ओर से की गई गतिविधियों के बाद चीन सीमा पर आईटीबीपी के अलावा सेना के जवानों की तैनाती भी कर दी गई है। सुरक्षा बलों के अधिकारी सीमा पर होने वाली हर गतिविधि की पल-पल जानकारी ले रहे हैं। चीन के द्वारा कुछ समय पूर्व लीपुपास में बने भारतीय टिन शेड हटाने को लेकर विवादित बैनर बार्डर के समीप लहराए थे। उसके बाद से नाभीढ़ांग से लीपूपास तक भारतीय सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से लीपूपास तक 24 घंटे गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन