फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India-China trade period to be extended until November 30

Pithoragarh News: 30 नवंबर तक की जाए भारत-चीन व्यापार की अवधि

Tue, 24 Mar 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 24 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
India-China trade period to be extended until November 30
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-चीन व्यापार समिति के सदस्यों की एसडीएम आशीष जोशी के साथ बैठक हुई। इस दौरान व्यापारियों ने दोनों देशों के मध्य संभावित व्यापार की अवधि 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 30 नवंबर तक करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में कोरोना काल के बाद से लिपुलेख दर्रे से व्यापार बंद है। अब व्यापार फिर से शुरू होने की संभावना से व्यापारियों में खुशी है। समिति के महासचिव दौलत सिंह रायपा ने आयात पर लगे आईजीएसटी को खत्म करने का अनुरोध किया। व्यापारियों ने कस्टम और आव्रजन अधिकारियों की शीघ्र नियुक्ति, तकलाकोट में भारतीय व्यापारियों के लिए पर्याप्त दुकान व गोदाम, लिपुलेख तक वाहन अनुमति और पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के पास बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन

रायपा ने बताया कि पहले चीनी अधिकारियों ने मिश्री लाने पर प्रतिबंध लगाया था, जिससे व्यापारियों का सामान खराब हुआ। बाद में पूर्व की भांति मिश्री लाने की अनुमति मिली। उन्होंने कहा कि व्यापारी समझौते के अनुसार ही सामान लेकर जाएंगे लेकिन वहां हलचल न हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। यहां अध्यक्ष जीवन सिंह रोंकली, कोषाध्यक्ष चक्कर सिंह गर्ब्याल, विशन सिंह गर्ब्याल, महेश ह्यांकी आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed