फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India and Nepal, officials viewed the activity of military exercises

भारत और नेपाल के अफसरों ने देखी सैन्य अभ्यास की गतिविधि

Fri, 19 Feb 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
भारत और नेपाल की सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण 9 का शुक्रवार को दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नेपाल सेना के मेजर जनरल एसएस बसनेत समेत अन्य अधिकारी यहां पहुंचे। भारतीय सेना की ओर से ब्रिगेडियर राकेश मनोचा समेत अन्य अधिकारियों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद से निपटने और आपदा के समय राहत तथा बचाव का काम करने संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि आठ फरवरी से जारी इस संयुक्त अभ्यास के दौरान सैनिकों ने फायरिंग, आपदा प्रबंधन, छापामार युद्ध, आतंकवादियों को पकड़ने का डेमो जैसी गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं को एक दूसरे की कार्यशैली समझने और तालमेल बनाने में मदद मिलेगी।


नेपाल सेना के मेजर जनरल बसनेत ने कहा कि यह अभ्यास दोनों देशों के सैनिकों के आत्मविश्वास बढ़ाएगा। भारतीय सेना के ब्रिगेडियर राकेश मनोचा ने कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझदारी बढ़ी है। इस मौके पर नेपाल सेना के ब्रिगेडियर विश्वनाथ, कर्नल अशोकराज, कर्नल भारत प्रसाद, भारतीय सेना के कर्नल एसएस शेखावत, कमांडर बी विजय समेत अन्य अधिकारी थे। सैनिकों ने अब तक के प्रशिक्षण के दौरान हासिल अनुभवों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed