फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Increased business from shooting

शूटिंग से बढ़ा कारोबार

Tue, 12 Dec 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Increased business from shooting
पिथौरागढ़ के जीआईसी मार्ग पर इसी मकान में हो रही शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

यश चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की क्षेत्र में हो रही शूटिंग ने क्षेत्रवासियों के साथ व्यापारियों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है। शूटिंग के लिए मुंबई से पहुंची यूनिट में शामिल 300 लोगों के यहां आने से जहां बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। वहीं शूटिंग देखने वाले भी इस क्षेत्र का रुख कर रहे हैं। मंगलवार को फिल्म की शूटिंग जीआईसी मार्ग पर एक मकान में हुई, जिसे देखने के लिए सुबह से ही लोग जीआईसी पहुंचने लगे थे। मकान के अंदर की शूटिंग होने के कारण लोगों को फिल्म के अभिनेता और अभिनेत्री के दर्शन नहीं हो पाए। इस कारण लोगों में थोड़ी सी मायूसी थी, लेकिन उम्मीद अब भी है आज नहीं तो कल फिल्म के अभिनेता और अभिनेत्री के दर्शन हो जाएंगे। 

विज्ञापन


चार दिसंबर से पिथौरागढ़ नगर और झूलाघाट के विभिन्न स्थानों पर हो रही बड़े पर्दे के फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के केदारनाथ, लोहाघाट, जागेश्वर, नैनीताल और मसूरी में इससे पहले कई हिट फिल्मों की शूटिंग हो चुकी हैं, लेकिन पिथौरागढ़ में पहली बार बॉलीवुड की किसी फिल्म के 60 प्रतिशत हिस्से की शूटिंग होने से लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन


व्यापार संघ के महासचिव संतोष बिष्ट ने कहा कि फिल्म की शूटिंग से ही शहर में रौनक है। नगर के दर्जन भर होटलों में फिल्म बनाने वाली यूनिट के लोग रुके हैं। साथ ही मुंबई से 300 लोगों के एक साथ शहर में आने से शहर के व्यापार में वृद्धि हुई है। वह कहते हैं कि फिल्म के रिलीज होने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोग पिथौरागढ़ को पहचानेंगे। बाद में भी कई फिल्म निर्माता और पर्यटक यहां आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भी फिल्म की शूटिंग 12 बजे से जीआईसी मार्ग स्थित बृजेश साह के मकान में हुई। फिल्म के नायक-नायिका पांडेगांव तक गाड़ियों से पहुंचे। शूटिंग देर रात तक जारी रही। 15 से 23 दिसंबर तक फिल्म की शूटिंग नया बाजार, तिलढुकरी, सिमलगैर, वरदायिनी मंदिर और चंडाक में होगी। 24 दिसंबर से फिल्म के शूटिंग के अंत तक झूलाघाट में होगी। सूत्रों का कहना है कि फिल्म अगस्त 2018 में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed