फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inauguration of new building of municipality in Gangolihat

Pithoragarh News: गंगोलीहाट में पालिका के नए भवन का लोकार्पण

Wed, 27 Sep 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 27 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of new building of municipality in Gangolihat
गंगोलीहाट में नगरपालिका के नए भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पालिका के पुनौली वार्ड में एक करोड़ 21 लाख 58000 हजार रुपये से नवनिर्मित पालिका भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए पालिका को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी बीएस नेगी ने राजकीय इंटर काॅलेज की समस्याओं को रखा। विशिष्ट अतिथि एसडीएम बीएस फोनिया ने विकास कार्यों में जनसहयोग की अपील की।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष जयश्री पाठक ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार जताया। उन्होंने बताया कि पालिका ने सभी वार्डों में आवास विहीन लोगों को 145 आवास उपलब्ध कराए हैं जबकि 470 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालयों से लाभान्वित किया गया है। 34 फड़ व्यवसायियों को 10,000 का ऋण एक प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया गया है। किशन पाठक के संचालन में हुए कार्यक्रम में तहसीलदार चंद्रप्रकाश आर्य, ईओ कमल कुमार, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, गिरीश चंद्र पंत, सभासद मोहन कार्की, प्रभा कोहली, बहादुर राम, संजय बोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed