{"_id":"57dd770c4f1c1bf504d4985a","slug":"in-the-first-week-of-october-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर प्रथम सप्ताह में होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर प्रथम सप्ताह में होंगे चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय मुवानी में छात्रसंघ चुनाव अक्तूबर प्रथम सप्ताह में होंगे। यह बात अलग है कि संभावित दावेदारों ने संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। पिछले साल खुले इस कॉलेज में छात्रसंख्या अब 300 के करीब पहुंच गई है। प्राचार्य डा. एसएस भंडारी ने बताया कि इस माह के अंत तक चुनाव कार्यक्रम तय किया जाएगा। इससे पहले दावेदारों और चुनाव संचालन समिति की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
डा. भंडारी ने बताया कि कॉलेज में अब प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। सभी विद्यार्थियों को परिचय पत्र जारी कर दिए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन से भी सहयोग मांगा जाएगा। इधर, कुछ संभावित दावेदारों ने प्रचार शुरू कर दिया है। छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। इस बार छात्रसंख्या बढ़ने से चुनाव रोचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी जमा करें एसाइनमेंट
प्राचार्य डा. एसएस भंडारी ने बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों से एसाइनमेंट जमा करने को कहा है। बीए प्रथम वर्ष में इस वर्ष से सेमेस्टर सिस्टम लागू हो गया है। सेमेस्टर की परीक्षाएं हर छह महीने में होती हैं।
विज्ञापन