फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In Ramganga shramdan got ready again 70 meters long bridge

रामगंगा में श्रमदान से फिर तैयार हो गया 70 मीटर लंबा पुल

Sat, 31 Oct 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 31 Oct 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
In Ramganga shramdan got ready again 70 meters long bridge

 इसे गांव के लोगों की एकता की मिसाल कहा जाए या सरकार को आइना दिखाने का तरीका। हर बार की तरह इस बार भी लोगों ने रामगंगा में श्रमदान से 70 मीटर लंबे अस्थायी पुल का निर्माण कर लिया है। सात दिन में तैयार इस पुल में हर साल लोग 30 से 40 हजार रुपये खर्च करते हैं। जून में रामगंगा का जलस्तर बढ़ते ही पुल बह जाएगा।

विज्ञापन


रामगंगा में अस्याली गांव के पास अस्थायी पुल का निर्माण वर्षों से हो रहा है। रामगंगा को पार करने के लिए छात्रों और आम लोगों को पांच किलोमीटर दूर घटीगाड़ जाना पड़ता है। अब नदी का जलस्तर कम होते ही लोग अस्थायी पुल बना लेते हैं। पुल बनते ही अस्याली, बल्याऊं, बलीगाड़, ओखलिया, कसाड़ी, सिंटोलिया, कलान, चिफलुवा, ग्वीरा, कुमालगुड़ी गांव के लोगों को आवाजाही में सुविधा हो गई है। गांव के लोग पुल के लिए अपनी वन पंचायत से लकड़ी की व्यवस्था करते हैं। हर साल ठीक निर्धारित स्थान पर ही पुल बनाया जाता है। सभी गांवों के लोग श्रमदान में हिस्सा लेते हैं। पुल से मुख्य सड़क पर पहुंचने के लिए 500 मीटर पैदल रास्ते का भी निर्माण किया गया है।
विज्ञापन


श्रमदान समाजसेवी सुरेश रजवार के नेतृत्व में हुआ। इसमें जगदीश चंद, मनोहर चंद, किशन चंद, गोपाल सिंह, करन सिंह, राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, चंद्र सिंह, ललित सिंह, दुर्गा सिंह, सुनील कुमार, जहत राम, ललित चंद, चंद्र सिंह महरा, विनोद धामी, हरीश महरा ने सहयोग दिया। पुल बन जाने पर इन गांवों से थल बाजार की दूरी दो किलोमीटर रह गई है। जबकि बारिश के मौसम में लोगों को पांच किलोमीटर का पैदल सफर तय कर घटीगाड़ झूलापुल तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed