फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Importance of kites in biodiversity told to school children

Pithoragarh News: स्कूली बच्चों को बताया जैव विविधता में पतंगों का महत्व

Tue, 29 Jul 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Importance of kites in biodiversity told to school children
हरे रंग का पतंगा।
पिथौरागढ़। विंग्स फाउंडेशन और वन प्रभाग पिथौरागढ़ ने संयुक्त रूप से पिथौरागढ़ मॉथ काउंट-3 का आयोजन किया। 17 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों को पतंगों (मॉथ) का जैव विविधता में बताया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि आज भी अधिकांश लोग पतंगों के महत्व और उनके जीवन चक्र से अनभिज्ञ हैं। बताया कि पतंगे तितलियों से भिन्न होते हैं। अधिकांश पतंगे रात में सक्रिय रहते हैं। कुछ प्रजातियां दिन में भी देखी जाती हैं। विश्व भर में पतंगों की लगभग 1,60,000 ज्ञात प्रजातियां हैं। बताया कि भारत में पतंगों की 12,000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।
विज्ञापन

कुछ पतंगे फूलों के परागण में सहायक होते हैं। पतंगे पक्षियों, चमगादड़ों और अन्य जीवों के लिए भोजन का प्रमुख स्रोत हैं। ऐसे में इनका आहार श्रंखला में भी महत्वपूर्ण योगदान है। डीएफओ आशुतोष सिंह के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुनस्यारी से चंदन कुमार और बृजेश धर्मशक्तू ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed