{"_id":"62361a37daaa5b6b0e4121b0","slug":"illness-by-weather-change-pithoragarh-news-hld456811031","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदलने के साथ ही बढ़ने लगी पथरी, पाइल्स और गैस की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदलने के साथ ही बढ़ने लगी पथरी, पाइल्स और गैस की समस्या
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मरीजों से जानकारी लेते सर्जन। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मौसम बदलने के साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। एक पखवाड़े में 1480 से अधिक मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं। इनमें पथरी, पाइल्स और गैस के मरीज सबसे अधिक हैं।
जिला अस्पताल में फिजीशियन और सर्जन के चैंबरों के बाहर बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ नजर आ रही है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में परिवर्तन के साथ तमाम बीमारियां होती हैं। इस समय गर्मी शुरू हो गई है। मौसम में बदलाव के समय स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां रखनी जरूरी होती हैं। गर्मी शुरू होने पर शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है, जबकि अधिकतर लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। इस कारण पथरी, मिर्च, तेल वाला खाना खाने से गैस, पाइल्स की बीमारी भी बढ़ रही है।
कम पानी पीने से पथरी के लक्षण बढ़ जाते हैं। शादी विवाह में तेल, मिर्च वाला खाना खाने से पाइल्स और गैस की समस्या होने लगती है। ऐसे मौसम में खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। - डॉ. लाल सिंह बोरा, मुख्य सर्जन, जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
क्या करें
- मौसम बदलने के साथ पानी भरपूर मात्रा में पीएं।
- बासी खाना बिल्कुल न खाएं।
- संतुलित आहार लें फल, सलाद अधिक लें।
- समारोहों में तेल और मिर्च वाले खाने से बचें।