{"_id":"0ff46d1e7a3de9a1219198ff29762e42","slug":"ias-selection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला के लोकेश और कंचन का आईएएस में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला के लोकेश और कंचन का आईएएस में चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला के पांगू गांव की बेटी एवं फिलम गांव की बहू कंचन पतियाल और जौलजीबी के दतालखेड़ा के लोकेश दताल का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयन हुआ है।
विज्ञापन
लोकेश दताल की ऑल इंडिया रैंकिंग 1162 है। लोकेश के पिता महेंद्र सिंह दताल मनोरंजन कर आयुक्त पद से रिटायर हुए हैं। मां पार्वती दताल शिक्षिका हैं। मेधावी लोकेश ने बीटेक किया है। शनिवार को रिजल्ट घोषित होने के बाद जैसे ही जौलजीबी के दतालखेड़ा के लोगों को लोकेश के आईएएस में चयन की सूचना मिली तो गांव में लोग खुशी से झूमने लगे। लोकेश का परिवार हल्द्वानी में रहता है।
विज्ञापन
वहीं, बीटेक कर चुकी कंचन का तीसरे प्रयास में आईएएस में चयन हुआ है। कंचन के पिता डंबर सिंह पतियाल स्टेट बैंक में प्रबंधक हैं। कंचन का परिवार बरेली में रहता है। कंचन की ऑल इंडिया रैंकिंग 1202 है। कंचन के चयन से पांगू और फिलम गांव में खुशी का माहौल है। कंचन के पति सौरभ फिरमाल चिकित्सक हैं।
विज्ञापन