{"_id":"5c0018e1bdec22414a2af5d5","slug":"hundreds-of-youth-tried-on-the-last-day-of-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती के अंतिम दिन सैकड़ों युवाओं ने आजमाई किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती के अंतिम दिन सैकड़ों युवाओं ने आजमाई किस्मत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना की भर्ती में दौड़ लगाते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रादेशिक सेना भर्ती के अंतिम दिन ट्रेडमैन के चार पदों के लिए हुई भर्ती में सात राज्यों के दो हजार से अधिक युवाओं ने दम दिखाया। भर्ती के लिए बृहस्पतिवार सुबह तक मैदानी क्षेत्रों से युवा यहां पहुंचने में थे। सेना की ओर से सभी युवाओं को भर्ती में शामिल होने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
प्रादेशिक सेना 111 इंफेंट्री बटालियन (टीए कुमाऊं) इलाहाबाद की ओर से चार दिनों से सेना मैदान में सात प्रांतों उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और उड़ीसा के युवाओं की भर्ती की जा रही है। 79 जीडी और चार ट्रेडमैन (क्लर्क, वॉशरमैन एक-एक, हाउस कीपर दो) की भर्ती के लिए करीब 15 हजार युवाओं का हुजूम यहां उमड़ा। अकेले यूपी और उत्तराखंड से करीब 11 हजार युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अंतिम दिन दो हजार से अधिक युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। सुुबह सात बजे से युवाओं की 1600 मीटर की दौड़ हुई। इसमें सफल रहे युवाओं की शारीरिक फिटनेस जांची गई। भर्ती से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सफल युवाओं की मार्च में लिखित परीक्षा होगी। भर्ती के बाद युवा टनकपुर और हल्द्वानी जाने वाले वाहनों पर बैठकर निकल गए। अलबत्ता अब भी नगर में सैकड़ों युवा इधर-उधर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
सेना ने शासन-प्रशासन को दी थी जानकारी
पिथौरागढ़। शासन-प्रशासन को प्रादेशिक सेना की भर्ती की जानकारी नहीं होने के सवाल पर सैन्य अधिकारी भी खफा दिखे। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को प्रशासन को पत्र लिखकर भर्ती की जानकारी देते हुए सुरक्षा, पानी और मेडिकल की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया था। बहरहाल भर्ती में युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इससे सारी व्यवस्थाएं धरी रह गईं। भड़कटिया में सेना के सहयोग से तो रामलीला मैदान में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने व्यापारियों के सहयोग से युवाओं के रहने-खाने की व्यवस्था कराई।
उत्तराखंड के युवाओं की भर्ती 13 को
पिथौरागढ़। प्रादेशिक सेना 111 इंफ्रेंटी बटालियन (टीए कुमाऊं) इलाहाबाद की ओर से 11 से 20 दिसंबर तक फैजाबाद में 183 पदों के लिए खुली भर्ती होगी। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि इसमें 13 दिसंबर को उत्तराखंड के युवाओं की भर्ती की जाएगी।