{"_id":"6537fd80a43a778a3302ea55","slug":"how-to-get-knowledge-without-a-teacher-there-is-no-teacher-to-teach-mathematics-and-science-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-6125-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिना गुरु कैसे मिले ज्ञान, पढ़ाने को नहीं शिक्षक गणित और विज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिना गुरु कैसे मिले ज्ञान, पढ़ाने को नहीं शिक्षक गणित और विज्ञान
Tue, 24 Oct 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशौली में विज्ञान और अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले अध्यापक नहीं हैं। विद्यालय से जुलाई में अंग्रेजी और विज्ञान के अध्यापकों का तबादला हुआ था। तब से अब तक किसी भी अध्यापक को विद्यालय में नहीं भेजा गया है।
अभिभावकों का कहना है कि विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय का अध्यापक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में लछिमा, डौणू और दशौली गांव के 80 बच्चे कक्षा छह से 10 तक की पढ़ाई के लिए आते हैं।
शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष गिरजा शंकर पाठक ने बताया कि डीएम और शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया था लेकिन वहां फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इधर डीईओ हवलदार प्रसाद ने बताया कि शासन को खाली पदों का ब्योरा भेजा गया है। जल्द ही अध्यापकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
--
विद्यालय में 80 बच्चे पढ़ने आते हैं लेकिन विज्ञान और अंग्रेजी विषय के अध्यापक नहीं होने से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को अध्यापकों की तैनाती करनी चाहिए। - दिनेश चंद्र पाठक, अभिभावक।
--
शिक्षा विभाग को बच्चों के भविष्य का बिल्कुल भी ख्याल नहीं है। जुलाई में स्थानांतरण होकर गए अध्यापकों के बदले अभी तक किसी को नहीं भेजा गया है। बच्चों की विज्ञान और गणित की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। - भाष्करानंद पाठक, उपग्राम प्रधान, दशौली।