फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hounerd For Conservation of Nature in Pithauragarh

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए गुरुरानी को मिला पिथौरागढ़ प्राइड सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hounerd For Conservation of Nature in Pithauragarh
रामलीला मैदान पिथौरागढ़ में गुरुरानी को प्राइड पिथौरागढ़ पुरस्कार देकर सम्मानित करते पूर्व वि? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों के लिए वी-वायरस ग्रुप ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी को पिथौरागढ़ प्राइड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक मयूख महर ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। गुरुरानी वर्ष 2005 से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वह 50 हजार से ज्यादा लोगों को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिला कर रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर करवा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रियों के माध्यम से मानसरोवर यात्री वाटिका सहित अन्य वाटिका तैयार की हैं। इसमें यात्री पौधरोपण करते हैं। गुरुरानी साहसिक खेलों के माध्यम से नदी स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुरानी की पहल पर एक पौधा धरती मां के नाम कर्मचारी आंदोलन, विवाह समारोह में लगाया जाता है। वह सीमांत जिले में आने पर सीएम, अधिकारी, नौकरशाह, सामाजिक संगठनों के लोगों के माध्यम से पौधरोपण करते हैं। इसे कई लोग सराह चुके हैं। पूर्व विधायक महर और वी-वायरस ग्रुप ने गुरुरानी के कार्यों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed