फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hopes raised a hue and cry against the government

Pithoragarh News: आशाओं ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Fri, 23 Feb 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hopes raised a hue and cry against the government
पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में कर्मचारी का दर्जा देने, पेंशन देने और मासिक वेतन निर्धारित करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर आशा कायकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आशाओं की हड़ताल से गर्भवतियों समेत तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं बे पटरी हो गई हैं। आशाओं ने सीएम को ज्ञापन भेजकर चेताया है कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़/चंपावत/टनकपुर/लोहाघाट/बनबसा। पांच सूत्री मांगों को लेकर पिथौरागढ़ में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने मासिक मानदेय नियत करने और डीजी हेल्थ की ओर से आशाओं के मानदेय को लेकर बनाए गए 2021 के प्रस्ताव को लागू करने की मांग की। उन्होंने आशाओं को कर्मचारी का दर्जा देते हुए सेवानिवृत्त होने पर पेंशन देने, सेवानिवृत्त होने वाली आशाओं को एकमुश्त धन और आजीवन पेंशन देने की मांग की। उन्होंने विभिन्न मदों के लिए दिए जाने वाले रुपये को हर माह देने और पल्स पोलियों अभियान के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये देने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रा देउपा, रीता वल्दिया,लीला जोशी, दीपा देवी, सुनीता ऐरी, पिंकी कलोनी सहित कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन डीडीहाट की ब्लाक अध्यक्ष ममता कन्याल के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने चिल्ड्रन पार्क में सांकेतिक धरना दिया। इस अवसर पर दीपा मनोला, देवकी जोशी, कमला देवी, नन्दी चौहान, प्रेमा खड़ायत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले में सीएमओ कार्यालय में आशाओं ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। यहां जिलाध्यक्ष रुक्मिणी जोशी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा जोशी ने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो आशाएं उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन में हेमा जोशी, मीरा, लक्ष्मी पांडे, पदमा, संगीता प्रहरी, उमा जोशी, उषा तड़ागी, रेनू गोस्वामी आदि मौजूद रहे। टनकपुर में संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष गीता ठाकुर के नेतृत्व में आशाओं ने उप जिला चिकित्सालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कविता बसेड़ा, मंजू चंद, भावना बोरा, भागीरथी बोहरा, मुन्नी जोशी, रेखा, दुर्गा, सुमन लेखक आदि मौजूद रहीं। बनबसा, लोहाघाट में भी आशाओं ने धरना प्रदर्शन सरकार से जल्द मांग पूरा करने की अपील की।

पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया समर्थन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के कार्यक्रम संयोजक तथा जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने मुनस्यारी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरना प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने 2022 के चुनाव से पहले आशा कार्यकर्ताओं को 6000 मानदेय देने की घोषणा की थी। उस पर अभी तक अमल नहीं किया गया है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed