{"_id":"66afb065624a0f5f57007b0d","slug":"honorarium-not-received-since-last-six-months-pumping-scheme-closed-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-116341-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: छह माह से मानदेय नहीं मिला, पंपिंग योजना की बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: छह माह से मानदेय नहीं मिला, पंपिंग योजना की बंद
Sun, 04 Aug 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। गोरघटिया-पोस्ताला पंपिंग योजना में पंप आपरेटरों ने छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर एक अगस्त से पंप चलाना बंद कर दिया है।
उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वह मात्र सात हजार रुपये मानदेय पर काम कर रहे हैं लेकिन वह भी पिछले छह माह से नहीं मिला है। कहा कि इस संबंध में पेयजल निगम अल्मोड़ा को ज्ञापन भी दिया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मानदेय नहीं दिया जाता तब तक पंप नहीं चलाएंगे।
वहीं पंप नहीं चलने से नगर क्षेत्र में लोग बरसात में भी पेयजल के लिए परेशान रहे। जल निगम के अवर अभियंता पंकज बिष्ट ने बताया कि ऑपरेटरों से वार्ता होने के बाद से पंप चलना शुरू हो गया है। पंप ऑपरेटर जल निगम अल्मोड़ा के अधीन हैं। स्थानीय स्तर पर कोई समस्या नहीं है। अब क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। संवाद