{"_id":"5228cc289978300b90cba1af99de4518","slug":"holi-season-gazing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने किया होली का मजा किरकिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने किया होली का मजा किरकिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने होली के त्योहार में लोगों को घर के अंदर बैठकी होली मनाने को विवश कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा के आवास में महिलाओं ने होली गीतों का गायन किया। पूर्व प्रमुख ऊषा देवी ने सुमिरो सीता राम भया, ऐसा हीरा जनम न पाओगे गीत से होली की शुरूआत की। इसके बाद शिव के मन माही बसे काशी, भलो भलो जनम लियो श्याम राधिका, जय बोलो यशोदा नंदन की आदि होलियों का गायन किया गया। जिसमें गीता वर्मा, भावना पनेरु, मोना वर्मा, चंपा वर्मा, पार्वती वर्मा, कविता खर्कवाल, गीता वर्मा, इंद्रा देवी, रेनू वर्मा, लक्ष्मी भट्ट, पुष्पा भट्ट आदि महिलाएं शामिल थी। छंदा रेगडू में होली कमेटी के अध्यक्ष तेज सिंह मेहता के नेतृत्व में होली गायन किया जा रहा है।
विज्ञापन