फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   History sheeter arrested with 20 boxes of illegal liquor

Pithoragarh News: 20 पेटी अवैध शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested with 20 boxes of illegal liquor
पिथौरागढ़। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंचल शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ऐंचोली एसआई शंकर सिंह रावत ने चेकिंग के दौरान भदेलवाड़ा की तरफ से आ रही बिना नंबर की अल्टो कार रोककर जांच की। इसमें वाहन चालक मुकेश सिंह भंडारी निवासी पाताल भुवनेश्वर गंगोलीहाट को 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर दिया है। शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी मुकेश गंगोलीहाट में हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने तस्करी में प्रयोग की जा रही कार को भी जब्त कर दिया है।
विज्ञापन

..............
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

पिथौरागढ़। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 58 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ चंचल शर्मा के नेतृत्व में अपर एसआई त्रिभुवन जोशी ने महात्मा गांधी मार्ग से दीपक सिंह बिष्ट निवासी कुमौड़ को 72 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed