फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Historic Bagwal to be played on the 28th; fair begins

Pithoragarh News: 28 को खेली जाएगी ऐतिहासिक बगवाल, मेला शुरू

Sun, 23 Aug 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 23 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Historic Bagwal to be played on the 28th; fair begins
पाटी (चंपावत)। विश्व प्रसिद्ध देवीधुरा बगवाल मेले का रविवार को भव्य और पारंपरिक तरीके से शुभारंभ हो गया है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मां वाराही देवी मंदिर के मुख्य द्वार पर फीता 8काटकर 13 दिवसीय इस ऐतिहासिक मेले का विधिवत उद्घाटन किया। ऐतिहासिक बगवाल 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन खेली जाएगी। बगवाल इस मेले की विशिष्ट पहचान है। इसमें चारों खामों के लोग उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन


कैड़ा ने मां वाराही देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य व शांति की कामना की। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक छोलिया नृत्य और कलशयात्रा के साथ बगवाल मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध मां वाराही धाम के वार्षिक मेले का शुभारंभ करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। देवीधुरा धाम उत्तराखंड सहित देश-विदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार से मंदिर मंडल तक महिलाओं और छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा निकाली। इस दौरान क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। पीठाचार्य कीर्ति भुवन चंद्र और संस्कृत स्कूल देवीधुरा के छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने मां वाराही धाम से अपने बचपन के जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए विशेष आस्था और आत्मीयता का केंद्र रहा है। उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में देवीधुरा पहुंचकर मां वाराही के दर्शन करने और मेले को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

यहां जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, अपर जिला अधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, मेला मजिस्ट्रेट नीतू डांगर, अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी, मेला संयोजक मोहन सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह लडवाल, खीम सिंह लमगड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed