फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Historian and author Dr. Kumaon. Ram Singh dead

कुमाऊं के इतिहासकार और लेखक डा. राम सिंह का निधन

Tue, 11 Oct 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 11 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Historian and author Dr. Kumaon. Ram Singh dead
इतिहासकार डा. राम सिंह - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं के प्रख्यात इतिहासकार और लेखक डा. राम सिंह का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।

विज्ञापन


यायावर पंडित नैन सिंह रावत का दुर्लभ यात्रा साहित्य लिखने वाले डा. राम सिंह ने 1959 में लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए हिंदी विषय में गोल्ड मेडल हासिल किया था। बाद में लखनऊ विश्वविद्यालय से ही उन्होंने कुमाऊं की कृषि और ग्रामोद्योगीय शब्दावली विषय पर पीएचडी की। एक वर्ष तक उन्होंने लखनऊ में अध्यापन किया। उसके बाद वह उत्तराखंड आ गए। कई कॉलेजों में हिंदी विभागाध्यक्ष पद पर काम करने के दौरान उन्होंने कालीकुमाऊं की रागभाग, सोर का इतिहास, आजाद हिंद फौज के क्रांतिवीर समेत कई किताबें लिखीं। बेहद सादगी का जीवन जीने वाले डा. राम सिंह रिटायर होने के बाद भी लेखन से जुड़े रहे।


उनके कई आलेख पहाड़ पत्रिका में प्रकाशित हुए। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। इनमें पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, समाजसेवी जुगल किशोर पांडे आदि थे। विधायक मयूख महर, विशन सिंह चुफाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, पत्रकार बीडी कसनियाल आदि ने उनके निधन को साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed