फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Himalayan Monal sighted amidst snowfall

Pithoragarh News: बर्फबारी के बीच हिमालयन मोनाल के हुए दर्शन

Wed, 08 Apr 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 08 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Himalayan Monal sighted amidst snowfall
दारमा घाटी के ग्राम बालिंग में बर्फबारी के बीच हिमालयन मोनाल। स्रोत : गुड्डू जंग
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी में पिछले चार पांच दिन से रुक रुक कर हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड काफ़ी बढ़ जाने से होम स्टे संचालक, वाहन चालक और पंचाचूली दर्शन को जाने वाले पर्यटकों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बीच होम स्टे संचालक गुड्डू जंग ने बताया कि सात अप्रैल की दोपहर दारमा घाटी के ग्राम बालिंग में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर एक चोटी में हिमालयन मोनाल पक्षी का दिखना काफी सुखद रहा। उन्होंने उसकी तस्वीरें खींची और वीडियो बनाया। कविंद्र नगन्याल और अभिराज दताल ने बताया कि बर्फबारी से पंचाचूली के साथ ही आसपास के गांव की चोटियों पर अच्छी बर्फ देखने को मिल रही जो काफी सुखद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed