फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hiljatra painting of Shamshad Pithoragarhi included in the National Book of Records

नेशनल बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल हई उत्तराखंडी चित्रकार शमशाद पिथौरागढ़ी की हिलजात्रा पेटिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hiljatra painting of Shamshad Pithoragarhi included in the National Book of Records
शमशाद पिथौरागढ़ी को नेशनल बुक ऑफ रिकार्ड से सम्मानित करते ओएमजी के संस्थापक। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिछले 27 वर्षों से उत्तराखंड संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे शमशाद पिथौरागढ़ी की हिलजात्रा पेंटिंग नेशनल बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल हुई है। उत्तराखंडी सांस्कृतिक चित्रकार शमशाद के नाम यह रिकॉर्ड सातू-आठू के दौरान मनाए जाने वाले हिलजात्रा पर्व पर पेंटिंगों की शृंखला बनाने के लिए दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

29 सितंबर को मुंबई से लखनऊ आए नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड ओएमजी के संस्थापक डॉ. दिनेश गुप्ता ने शमशाद पिथौरागढ़ी को इस रिकॉर्ड के लिए सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया। बता दें कि शमशाद बीते 27 वर्षों से लगातार उत्तराखंड की संस्कृति पर कार्य कर रहे हैं। शमशाद की सफलता से खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

27 सालों से कुमाऊंनी संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं शमशाद
पिथौरागढ़। शमशाद पिथौरागढ़ी पिछले 27 वर्षों से कुमाऊंनी संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्हें इस कार्य के लिए बसंतोत्सव नोयछा, लखनऊ में हिमालयन सम्मान, नवोदय पर्वतीय कला केंद्र और गीत गंगा स्टूडियो पुरस्कार देकर सम्मानित कर चुका है। शमशाद पिथौरागढ़ कुमाऊंनी गानों की रचना भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री को भी दे चुके हैं पेंटिंग
पिथौरागढ़। शमशाद पिथौरागढ़ी का नाम नेशनल बुक ऑफ रिकार्ड में इसलिए शामिल किया गया है कि हिलजात्रा में बनाए जाने वाले लखियाभूत, हिरन चित, लाटा, लाटी आदि अन्य किरदारों की पेंटिंग आज तक उनके अलावा किसी ने नहीं बनाई है। वह अपनी हिलजात्रा पेंटिंग और ऐपण को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई लोगों को दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed