{"_id":"5cba0722bdec222aaf37dbf3","slug":"highway-on-the-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर दरकी पहाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर दरकी पहाड़ी
Fri, 19 Apr 2019 11:06 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , कनालीछीना (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
शनल हाइवे में गुड़ौली के समीप आया मलबा।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-तवाघाट एनएच पर गुड़ौली के अग्याड़ी बैंड के पास शुक्रवार को चट्टान दरकने से राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। बाद में सीमा सड़क संगठन ने मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया ।
अग्याड़ी बैंड पर ग्रिफ की ओर से सड़क चौड़ीकरण और पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस कारण पिछले कई दिनों से पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। शुक्रवार तड़के तीन बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर गिर गया। इससे सड़क बाधित हो गई। सुबह डीडीहाट, धारचूला, भागीचौरा, अस्कोट आदि जगहों से आने वाले और पिथौरागढ़ से ओगला की ओर जाने वाले वाहनों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। ग्रिफ के जेई अशोक गुप्ता ने बताया कि सुबह आठ जेसीबी के जरिए मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया। चट्टान दरकने से उक्त स्थल पर यातायात संचालन और पुल निर्माण का कार्य जोखिम भरा हो गया है।
यहां पर पूर्व में चट्टान तोड़ने के लिए किए गए विस्फोट से पहाड़ी दरक गई है। पहले पहाड़ी में 40 मीटर तक ही दरार पड़ी थी। अब दरार का दायरा बढ़कर सौ मीटर तक पहुंच गया है। ग्रिफ के पुल निर्माण कंपनी के जेई अशोक गुप्ता ने बताया कि सड़क पर नीचे से सफाई कर रहे हैैं लेकिन ऊपर से पहाड़ी लगातार दरक रही है। उक्त स्थल पर चट्टान दरकने का खतरा बना हुआ है। जब तक दरार पड़ी चट्टानों को पूरी तरह नहीं हटाया जाएगा तब तक उनके गिरने का खतरा बना रहेगा।