फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Helicopter service started from Pithoragarh

हेलिकॉप्टर की लैंडिंग, विमान के अरमानों का टेकऑफ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Helicopter service started from Pithoragarh
पिथौरागढ़। लंबे इंतजार के बाद पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से पंतनगर और देहरादून के लिए राज्य सरकार की हेलिकॉप्टर सेवा
विज्ञापन

शुरू हो गई। शुक्रवार को देहरादून से हेली सेवा की पहली यात्री बनकर विधायक चंद्रा पंत पिथौरागढ़ पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीमांत की जनता की सुविधा के लिए यह हेली सेवा शुरू की गई है। शीघ्र ही विमान सेवा भी शुरू हो जाएगी।
उड़ान योजना के तहत शुक्रवार को पवनहंस कंपनी का हेलिकॉप्टर दोपहर 3:50 बजे नैनीसैनी एयरपोर्ट के एटीसी टॉवर के समीप उतरा। हेलिकॉप्टर से आईं विधायक चंद्रा पंत और पायलटों का जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, डीएम डॉ. आशीष चौहान और एसपी लोकेश्वर सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक पंत ने कहा कि हेली सेवा सीमांत के लिए बड़ी उपलब्धि है। विमान सेवा शुरू करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम ने कहा कि इस हेली सेवा से निश्चित रूप से सीमांत के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश शर्मा, सीओ अनिल मनराल, तहसीलदार पंकज चंदोला, एसआई श्वेता दिगारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सीटर हेलिकॉप्टर
पिथौरागढ़। पवनहंस के हेलिकॉप्टर में पांच यात्री ही सफर कर सकेंगे। हेलिकॉप्टर के पायलट कैप्टन मनीष ने बताया कि यह बेहतर सेवा होने के साथ किफायती भी है। लोग पंतनगर और देहरादून के लिए इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आपात स्थिति में भी यह हेली सेवा लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होगी।
हेलिकॉप्टर 12:10 बजे पहुंचेगा पिथौरागढ़
पिथौरागढ़। तय शेड्यूल के तहत हेलिकॉप्टर हल्द्वानी से दिन में 12:10 बजे पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट में पहुंचेगा। इसके बाद 12:30 बजे यात्रियों को लेकर पंतनगर/हल्द्वानी के लिए रवाना होगा। 2:10 बजे में वहां पहुंचेगा। पिथौरागढ़ से पंतनगर का किराया 4856 हजार रुपये है। पिथौरागढ़ से देहरादून का किराया 7999 निर्धारित किया गया है।
हवाई यात्रा के लिए बढ़ने के बजाय घट गई सीटें
पिथौरागढ़। नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली कहावत विमान सेवा संचालन पर बिल्कुल मुफीद बैठती है। 2019 में नैनीसैनी एयरपोर्ट से नौ सीटर विमान सेवा का संचालन शुरू हुआ जो महज 14 महीने ही हो सका। तब से लेकर अब तक लोग लगातार नौ के बजाय 20 सीटर विमान सेवा शुरू करने मांग करते आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मांग करते-करते महीनों गुजर गए और दो मुख्यमंत्री भी बदल गए लेकिन 20 सीटर विमान सेवा का संचालन शुरू नहीं हुआ। अब पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ तो हेलीकॉप्टर में महज पांच सीटें हैं।
पिथौरागढ़ के नैनीसैनी में 1991 में हवाई पट्टी बनकर तैयार हो गई थी। करीब 24 साल बाद नवंबर 2015 में नौ सीटर विमान ने ट्रायल लैंडिंग की जबकि विधिवत उड़ान 17 जनवरी 2019 को शुरू हुई। करीब आठ माह बाद गाजियाबाद के हिंडन के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू की गई। इसी बीच पंतनगर से उड़ान भरते समय अचानक विमान का गेट खुलने से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई थी। हालांकि पायलट की सूझबूझ जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। इसी बीच मार्च 2020 में विमान के रनवे पर फिसलने के बाद से विमान सेवा ठप पड़ी है। कोरोना से हालात सामान्य होने पर लोगों की मांग को देखते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से विमान सेवा के बजाय हेली सेवा शुरू हो गई है। हालांकि जनप्रतिनिधियों की ओर से 18 सीटर विमान सेवा शुरू करने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन यह सेवा कब शुरू होगी यह भविष्य के गर्त में है। ऐसे में करोड़ों की लागत से बना रनवे वीरान पड़ा है। जब तक हवाई सेवा शुरू नहीं होती है रनवे वीरान ही रहेगा।

नियमित संचालन होने पर मिलेगा लाभ
पिथौरागढ़। शहर से सड़क मार्ग से हल्द्वानी पहुंचने में सात घंटे और देहरादून पहुंचने में 16 से 19 घंटे तक का समय लगता है। हेली सेेवा का संचालन यदि नियमित रहा तो सक्षम लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस भुवन पांडेय का कहना है कि उड़ान योजना के तहत जो टिकट सरकार ने निर्धारित किया गया है वह आम जनता के लिए काफी अधिक है। सरकार को सीमांत की जनता के लिए हवाई किराए को न्यूनतम रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed