फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heavy snow in the high Himalayas

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हिमपात

Sun, 15 Jan 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला Updated Sun, 15 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Heavy snow in the high Himalayas
मुनस्यारी में खलियाटॉप के आसपास हुआ भारी हिमपात - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रविवार को जमकर हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने रविवार को मौसम में तब्दीली का पूर्वानुमान लगाया था। लिहाजा, मुनस्यारी नगर में सुबह चार बजे बर्फ के फाहे गिरे, लेकिन जमीन पर नहीं टिक पाए। कालामुनि, बेटुलीधार, खलियाटाप, नया बस्ती में रविवार को फिर से हिमपात हुआ। धारचूला तहसील में कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर लगातार बर्फ गिर रही है। वहीं, निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हो पाई। सात जनवरी को जिला मुख्यालय समेत सभी तहसीलों में 10 से 20 एमएम तक बारिश होने से फसलों को काफी राहत पहुंची है।

विज्ञापन


थल-मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि में रविवार सुबह बर्फ गिरने से करीब छह घंटे तक यातायात बाधित रहा। यह सड़क तड़के चार बजे बंद हो गई थी। बाद में लोनिवि ने स्नो कटर के जरिए बर्फ हटाकर सुबह दस बजे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार में सात जनवरी से रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। मिलम, नामिक, पातो, बोगड्यार में भी जमकर हिमपात हुआ है।
विज्ञापन


मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान रविवार को भी शून्य से 2 डिग्री नीचे रहा। अलबत्ता जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार आ गया और यह 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रात में बादल छाने से पाला कम मात्रा में गिरा था। इस कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ा सुधार आया है। अलबत्ता सोमवार से एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने का संकेत दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी में जमने लगा पानी
मुनस्यारी। मुनस्यारी नगर का तापमान शून्य से नीचे आने और ऊंचाई वाले इलाकों के तापमान में भारी गिरावट आने से यहां पानी जमने की रफ्तार बढ़ गई है। शनिवार रात हुई बारिश का पानी रविवार सुबह छतों पर ही जम गया। कड़ाके की ठंड से यहां सामान्य जनजीवन प्रभावित है। शाम होते ही बाजार बंद हो रही है। सुबह भी देर तक लोगों की गतिविधि शुरू नहीं हो पा रही है। तहसील मुख्यालय में अधिकतम तापमान 8 डिग्री से अधिक नहीं बढ़ पा रहा है।


छोटे स्तर के स्कीइंग प्रशिक्षण संभव
मुनस्यारी। खलियाटॉप में लगातार हो रहे हिमपात के बाद अब इतनी बर्फ तो जमा हो ही गई है कि छोटे स्तर के स्कीइंग प्रशिक्षण करा लिए जाएं। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि जल्दी ही छोटे स्तर के स्कीइंग प्रशिक्षण की तैयारी की जाएगी। कुछ स्थानीय युवाओं को स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हालांकि अभी केएमवीएन ने स्कीइंग प्रशिक्षण की नए सिरे से तैयारी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed