{"_id":"7fa86197266745f6206a28c8c8ed9aff","slug":"heavy-rain-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार शाम से अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारियों, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों से सजग रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने सभी एसडीएम को जारी आदेश में कहा है कि मौसम विभाग ने रविवार की शाम से अगले 48 घंटे तक तेज बारिश की संभावना जताई है। जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। डीएम ने सभी संवेदनशील स्थानों पर सजगता बरतने और नदी के किनारे वाले स्थानों में आवागमन न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
इधर, शनिवार को यहां तेज धूप का असर बना रहा। दिन में चटख धूप के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि ताजा सिस्टम का असर छह जुलाई को ज्यादा दिखाई देगा। कुछ इलाकों में रविवार की शाम से ही बारिश होने लगेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खतरनाक स्थानों पर सफर से बचें। इस बीच जिला प्रशासन ने वर्तमान मानसून सीजन में तीसरी बार अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन