फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Health of 89-year-old elderly person on hunger strike

सरकार और अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Health of 89-year-old elderly person on hunger strike
नाचनी के सैंणरांथी में आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
राजकीय इंटर कॉलेज सैंणराथी में प्रवक्ताओं और एलटी में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर तीन गांवों के लोगों का आमरण अनशन शनिवार को तीसर दिन भी जारी रहा। शनिवार को दो प्रवक्ताओं की तैनाती के आदेश लेकर पहुंचे एसडीएम भगत सिंह फोनिया की अनशन समाप्त करने की अपील आंदोलनकारियों ने ठुकरा दी। आंदोलनकारियों ने अनशन स्थल पर सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। आमरण अनशन पर बैठे 89 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र सिंह के स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सैंणराथी, बेड़ूमहर, किमखेत के लोग भी अनशन स्थल पर पहुंचे। लोगों में सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ काफी रोष था। शनिवार को उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे। उन्होंने सैंणराथी जीआईसी में भूगोल और राजनीति विज्ञान के प्रवक्ताओं की तैनाती का आदेश आंदोलनकारियों को दिखाया। आंदोलनकारी सभी नौ प्रवक्ता और एलटी में शिक्षकों की तैनाती पर अड़े रहे।
विज्ञापन

एसडीएम के जाने के बाद इन लोगों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। आमरण अनशन में संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह, 89 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र सिंह, हीरा सिंह, दुर्गा सिंह, धन सिंह, कुंवर राम, प्रह्लाद राम, धरम सिंह, पूरन सिंह बैठे हैं। 89 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र सिंह के स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज मांग पूरी नहीं हुई तो जिला मुख्यालय कूच
नाचनी। आंदोलनरत सबकी संघर्ष समिति ने मुख्य शिक्षाधिकारी को भेजे ज्ञापन में चार अगस्त की शाम पांच बजे तक मांग पूरी न होने पर शाम सवा पांच बजे जिलाधिकारी कार्यालय पैदल कूच करने का एलान किया है। कहा है कि जिला मुख्यालय कूच में तीनों गांवों के ग्रामीण शामिल रहेंगे।
आंदोलन के समर्थन में जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़। सैंणराथी में शिक्षकों की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की गूंज जिला मुख्यालय तक पहुंच गई है। विभिन्न संगठनों के लोगों और विद्यार्थियों ने डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे ज्ञापन में जीआईसी सैंणराथी में शिक्षकों की तैनाती की मांग की। ज्ञापन की प्रति विद्यालयी शिक्षा मंत्री को भी भेजी गई है। प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, राजेंद्र मेहता, मुकेश सिंह मेहता, गुलशन मेहता, अजय कुमार, गोविंद मेहता, तुषार, उमा मेहता, भाग्यश्री, तारा, लछिमा आदि शामिल थे।

अतिथि शिक्षकों को बहाल करो
पिथौरागढ़। अतिथि शिक्षक संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोरंगा ने सैंणराथी में चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार ने मार्च 2018 से स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षकों को हटा दिया है। अतिथि शिक्षकों को हटाने से स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। सरकार को इससे कोई लेनादेना नहीं है। कहा है कि मार्च 2018 तक सैंणराथी जीआईसी में चार अतिथि प्रवक्ता और एक अतिथि शिक्षक एलटी में तैनात था। शिक्षण व्यवस्था बेहतर चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed