{"_id":"671299e85e3570e7960c7d11","slug":"health-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-119239-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 13 दिन बाद मुनस्यारी पहुंचा हेलीकॉप्टर, 12 यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 13 दिन बाद मुनस्यारी पहुंचा हेलीकॉप्टर, 12 यात्रियों ने किया सफर
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। आखिरकार 13 दिन बाद हेलीकॉप्टर पर्यटन नगरी मुनस्यारी पहुंचा। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिली है। सेवा शुरू होते ही हेलीकॉप्टर में 12 यात्रियों ने सफर किया।
पर्यटकों और दुर्गम विकासखंड के लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए मुनस्यारी से हल्द्वानी रूट पर हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की गई है। हेलीकॉप्टर से पर्यटक मुनस्यारी और हल्द्वानी के बीच सुगम आवाजाही करते हैं। बीते पांच अक्तूबर को यह सेवा बंद हो गई। अचानक हेलीकॉप्टर सेवा बंद होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को निराश होना पड़ा। लोग हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। 13 दिन बाद शुक्रवार को उनका इंतजार खत्म हुआ और हेलीकॉप्टर मुनस्यारी पहुंचा। दो फेरों में चार यात्री मुनस्यारी पहुंचे और नौ यात्री हल्द्वानी रवाना हुए। संवाद
तीन यात्री नहीं पहुंचे हेलीपैड
मुनस्यारी। हेली संचालन कंपनी हेरिटेज के मुताबिक मुनस्यारी से हल्द्वानी के लिए 12 यात्रियों ने बुकिंग कराई थी। तीन यात्री हेलीपैड नहीं पहुंचे। हेरिटेज के नैनीसैनी में तैनात ग्राउंड स्टाफ कवींद्र कुमार ने कहा कि मुनस्यारी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से यात्रियों और पर्यटकों को राहत मिलेगी।