{"_id":"66fed696ac0ba4fbf9053722","slug":"health-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-118647-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: फार्मासिस्ट की कमी ने बिगाड़ी स्वास्थ्य विभाग की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: फार्मासिस्ट की कमी ने बिगाड़ी स्वास्थ्य विभाग की सेहत
Thu, 03 Oct 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के अस्पतालों में चिकित्सकों के साथ फार्मासिस्ट की कमी ने लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की सेहत बिगाड़ दी है। जिले भर में 19 अस्पताल बगैर फार्मासिस्ट के संचालित हो रहे हैं। वार्ड ब्वाय या एनएनएम मरीजों को दवा बांट रहीं हैं।
सीमांत जनपद में संचालित जिला, महिला सहित अन्य अस्पतालों में फार्मासिस्ट के 62 पद स्वीकृत हैं। सिर्फ 43 फार्मासिस्ट अस्पतालों में तैनात हैं और 19 पद रिक्त हैं। झूलाघाट, ग्यारदेवी, तीतरी, मुवानी, भागीचौरा, जाबुकाथल, कंडारीछीना, पोखरी, बनकोट, चौरपाल, गणाई गंगोली, पंथ्याली, चमाली, गोचर, बोना, गुंजी, पांगू, खेला और दर अस्पताल बगैर फार्मासिस्ट के संचालित हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों को दवा बांटने की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट की होती है। इन अस्पतालों में फार्मासिस्ट न होने से वार्ड ब्वाय, एएनएम या अन्य स्वास्थ्य कर्मी दवा बांटकर मरीजों को राहत पहुंचा रहे हैं। बगैर जानकारी के इन स्वास्थ्य कर्मियों का दवा बांटना मरीजों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। संवाद
चीफ फार्मासिस्ट के छह पद रिक्त
पिथौरागढ़। जिले के अस्पतालों में चीफ फार्मासिस्ट के नौ पद स्वीकृत हैं। सिर्फ तीन चीफ फार्मासिस्ट की तैनाती अस्पतालों में है और छह पद रिक्त हैं। चीफ फार्मासिस्ट न होने से सहायक अस्पतालों में दवा वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दो अतिरिक्त चीफ फार्मासिस्ट तैनात
पिथौरागढ़। भले ही जिले के सीएचसी में चीफ फार्मासिस्ट की कमी है लेकिन जिला अस्पताल में स्वीकृत पदों से अधिक चीफ फार्मासिस्ट तैनात हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के तीन पद स्वीकृत हैं। यहां पांच फार्मासिस्ट अपनी सेवा दे रहे हैं। जिला अस्पताल में स्वीकृत पदों से अधिक और अन्य अस्पतालों में चीफ फार्मासिस्ट का न होना सवाल खड़े कर रहा है।
फार्मासिस्ट की तैनाती शासन स्तर पर होती है। रिक्त पदों की सूचना शासन को भेजी गई है। उम्मीद है रिक्त पदों पर फार्मासिस्ट की तैनाती होगी।
डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।