फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   He criticized the BJP, in Dharchula Rawat

धारचूला में मुख्यमंत्री रावत ने भाजपा को जमकर कोसा

Mon, 23 Jan 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 23 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
He criticized the BJP, in Dharchula Rawat
धारचूला में मुख्यमंत्री रावत ने भाजपा को कोसा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को यहां मुख्य बाजार में हुई सभा में भारतीय जनता पार्टी को जमकर कोसा। कहा कि भाजपा प्रदेश में हुए रिकार्ड विकास कार्यों से बौखला गई है। भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने सत्ता से हटाने से लेकर चुनाव तक कई हथकंडे अपनाए, लेकिन जनता के स्नेह के आगे उनकी एक नहीं चली। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश धामी के नामांकन के लिए यहां पहुंचे मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी आए थे।
विज्ञापन


धारचूला क्षेत्र के साथ अपने लगाव का बखान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले हुए चुनावों में चाहे अन्य जगह से उनको जनता का कम स्नेह मिला हो लेकिन धारचूला की जनता हर हालत में उनका साथ दिया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जब उनका अंतिम समय आएगा तब उनके सामने एक जन्मभूमि और दूसरी कर्मभूमि धारचूला का ही चित्र होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस की पीठ पर छुरा घोंपा आज वही भाजपा के चहेते बन गए हैं। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि यह लोग उनके यहां भी दगाबाजी करने से नहीं चूकेंगे। इस मौके पर प्रत्याशी हरीश धामी ने कहा कि धारचूला क्षेत्र के विकास के लिए कई काम किए। मृगविहार की परिधि से गांवों को हटाया गया। कई उपजातियों को ओबीसी का आरक्षण दिया। आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे। 
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, वरिष्ठ नेता रमेश कापड़ी, मनोज ओझा, कैलाश रावत, जय सिंह दानू, होशियार खैर,  हेमचंद्र खर्कवाल, नेत्र सिंह कुंवर, लक्ष्मी शर्मा, विजय फिरमाल, अशोक गुंज्याल,  हीरा चिराल,  शकुंतला दताल आदि ने संबोधित किया। सभा में महिराज गर्ब्याल,  नृप गर्ब्याल, शंकर सिंह, लीला धामी, नंदा बिष्ट, नारायण लाल वर्मा, अब्दुल  कलाम, प्रेमा कुटियाल, निहारिका गर्ब्याल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed