{"_id":"5eecc28e8ebc3e431204a0f2","slug":"havildar-prataps-funeral-with-military-honors185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार प्रताप की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार प्रताप की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
विज्ञापन
हवलदार प्रताप को अंतिम सलामी देते आइटीबीपी जवान।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, थल (पिथौरागढ़)। आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी में तैनात डीडीहाट के भनड़ा गांव निवासी 54 वर्षीय हवलदार प्रताप राम पुत्र स्व.अनराम का आकस्मिक निधन हो गया। उनका सैन्य सम्मान के साथ थल घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी में तैनात हवलदार प्रताप राम को सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आईटीबीपी के अधिकारी और जवान पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भनड़ा ले गए। जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही घर व गांव में कोहराम मच गया। शुक्रवार को थल रामगंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वाहिनी के एसआई गंगा सिंह के नेतृत्व में आईटीबी जवानों ने अंतिम सलामी दी। हवलदार प्रताप राम के 17 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी।
--::: दीपक का आज होगा अंतिम संस्कार :: गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली के रुगड़ी गांव के दीपक का पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर रात पैतृक गांव पहुंचेगा। शनिवार को सेराघाट में नदी तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। जम्मू कश्मीर में सेना में तैनात दीपक का बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। दीपक के निधन से माता नीमा देवी, पिता चंचल सिंह, पत्नी चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक में गणाई बाजार शनिवार को बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन