{"_id":"60d37c998ebc3e22183d6d9d","slug":"harela-festival-will-be-celebrated-with-enthusiasm-in-pithoragarh-district-pithoragarh-news-hld4287641140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले में उत्साह के साथ मनाया जाएगा हरेला पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले में उत्साह के साथ मनाया जाएगा हरेला पर्व
विज्ञापन
हरेला पर्व को मनाने को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद पिथौरागढ़ डीएम आनंद स्वरूप सहित अन्य अधिकारी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। आगामी 16 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाले हरेला पर्व को जनपद में उत्साह से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में बृहद संख्या में पौधरोपण करने के अतिरिक्त नदी पुनर्जीवन थीम पर नदी एवं जल संरक्षण के लिए कार्य किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में हरेला पर्व के आयोजन एवं मानसून काल में किए जाने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की पूर्व तैयारी बैठक में लिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष नदी पुनर्जीवन थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नदी संरक्षण के तहत जिला मुख्यालय में यक्षवती नदी पुनर्जीवन के लिए सर्वे का कार्य करने के साथ ही पूर्व वर्षों में इसके कैचमेंट एरिया में विभिन्न विभागों की ओर से किए गए पौधरोपण और जल संचय के कार्यों को आगे बढ़ाने के अतिरिक्त किए गए कार्यों की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यक्षवती नदी पुनर्जीवन के कार्य में सबसे पहले नदी क्षेत्र में जितने भी गंदे नाले उसमें प्रभावित हो रहे हैं उनकी रोकथाम के स्थायी समाधान के लिए कार्रवाई करने और जिन व्यक्तियों ने गंदे नाले को यक्षवती नदी में बहाया है उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका के ईओ को इन नालों का ट्रीटमेंट करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला पंचायत दीपिका बोहरा, सीडीओ अनुराधा पाल, सेनानी आईटीबीपी जाजरदेवल नरेंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल 130 टीए विशाल शर्मा, डीडीओ गोपाल गिरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
158500 पौधे लगाएंगे विभिन्न सरकारी विभाग
पिथौरागढ़। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ.विनय भार्गव ने बताया कि वन विभाग इस वर्ष 36500, आईटीबीपी 12000, सेना की पर्यावरण बटालियन 5000, उद्यान विभाग द्वारा 11000, नगर पालिका पिथौरागढ़ 15000, एसएसबी 18000, ग्राम्य विकास विभाग 60000 पौध और जिले की सभी 686 ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस विभाग की ओर से 1000 पौध रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को प्रत्येक क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों को भी पौध उपलब्ध कराने को कहा ताकि वह भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकें। (संवाद)