{"_id":"61ccae3f3a07a836fb6037e1","slug":"hangama-in-lsm-collage-pithauragarh-pithoragarh-news-hld449284333","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ ने बीएड विभाग में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ ने बीएड विभाग में किया हंगामा
विज्ञापन
पिथौरागढ़ बीएड विभाग में प्रवेश प्रक्रिया बंद कराते छात्रसंघ पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में छात्रसंघ ने बीएड विभाग में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने कहा कि एसएसजे विश्वविद्यालय ने तीन बार बीएड मेरिट सूची निकाली लेकिन उसमें खामियां हैं। इस कारण छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हंगामे के चलते प्रवेश प्रक्रिया भी कुछ घंटे बाधित रही। बाद में समझाने पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने पर छात्रों ने राहत की सांस ली।
बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडेय छात्रों के साथ बीएड विभाग पहुंचे। उन्होंने विभाग में चल रही बीएड प्रवेश प्रक्रिया बंद करा दी। इससे वहां पहुंचे अधिकतर छात्र परेशान हो उठे। विभागाध्यक्ष ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद छात्रसंघ अध्यक्ष पांडेय ने एसएसजे के कोआर्डिनेटर से फोन पर बात की लेकिन कोई हल नहीं निकला। बाद में कुलपति एनएस भंडारी से फोन पर बात की गई।
छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि एसएसजे विश्वविद्यालय ने तीन बार बीएड विभाग की मेरिट सूची निकाली। तीनों सूची में नाचनी की एक छात्रा को स्थान दिया गया, जिसे पिथौरागढ़ महाविद्यालय में प्रवेश दिया गया। प्रवेश आवेदन भरने के बाद विश्वविद्यालय ने उस लड़की को लोहाघाट महाविद्यालय और बागेश्वर की एक छात्रा को पिथौरागढ़ में प्रवेश देने के निर्देश दिए, जो सही नहीं है।
विज्ञापन
वीसी ने कहा कि वर्तमान में व्यवस्था पूरी तरह सुचारु नहीं है। गलती हुई है। नियमानुसार उसे लोहाघाट में ही प्रवेश लेना पड़ेगा। देर तक चली वार्ता के बाद छात्र संघ के पदाधिकारियों ने बीएड प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने दी। इस दौरान छात्र महासंघ के संयुक्त सचिव हरीश महर, कोषाध्यक्ष यश लुंठी, योगी भट्ट आदि रहे।