फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hailstorm causes loss of more than 10 lakhs to kiwi growers of Girgaon

Pithoragarh News: ओलावृष्टि से गिरगांव के कीवी उत्पादकों को 10 लाख से अधिक का नुकसान

Wed, 21 May 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 21 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm causes loss of more than 10 lakhs to kiwi growers of Girgaon
ओलावृ​ष्टि से गिरगांव में ओलावृ​ष्टि से नष्ट कीवी का बागान। स्रोत: किसान
पिथौरागढ़। इस वर्ष ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। मुनस्यारी विकासखंड के गिरगांव में ओलों की मार से कीवी की फसल बर्बाद हो गई है। गांव के कीवी उत्पादकों को 10 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

गिरगांव सहित आसपास के गांवों में लगभग 12 से अधिक किसान कीवी की खेती कर रहे हैं। इस समय कीवी के फल लगे हैं। मंगलवार को हुई भीषण ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान पहुंच गया। ओलों की मार से प्रमुख कीवी उत्पादक भगत सिंह वाछमी, राजेंद्र सिंह देवली, रमेश देवली, बहादुर सिंह के कीवी के बागान तहस-नहस हो गए।
विज्ञापन

कीवी उत्पादक भगत सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से उन्हें आठ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। अन्य किसानों को भी लाखों की क्षति हुई है। कीवी उत्पादकों का कहना है कि कीवी उत्पादन से पिछले वर्ष उन्होंने अच्छी आमदनी की थी। ओलावृष्टि के कारण इस साल उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से क्षति का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed